{"_id":"6767d98c4438e049bf09d37a","slug":"shimla-news-himachal-three-drug-smugglers-arrest-heroin-recover-cemetery-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किराए के मकान में बेचा जा रहा था चिट्टा, तीन गिरफ्तार; पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दी थी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किराए के मकान में बेचा जा रहा था चिट्टा, तीन गिरफ्तार; पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दी थी दबिश
Sun, 22 Dec 2024 02:50 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:50 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.350 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमिट्री क्षेत्र के मकान में चिट्टा बेचने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के सीमिट्री क्षेत्र में पुलिस ने किराए के मकान में चिट्टा तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन
9.350 ग्राम चिट्टा बरामद
प्रारंभिक जांच में आरोपियों के कब्जे से 9.350 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान त्रिलोक नेगी निवासी चिड़गांव रोहड़ू, सूरज प्रकाश निवासी मल्याणा शिमला और अनुपम निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को शुक्रवार को शाम को गुप्त सूचना मिली की सीमिट्री क्षेत्र के एक मकान में चिट्टा बेचने का काम किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अनुपम मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की टीम ने उसे कुछ समय के बाद ही दबोच लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब मामले में यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और कितने समय से चिट्टा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि चिट्टा बेचने की सूचना मिली थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।