फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla himachal tourism workshop massive fire broke out video

Shimla Fire Incident: शिमला में पर्यटन निगम की वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान; कार्यालय का रिकॉर्ड जला

Fri, 14 Feb 2025 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 03:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाईपास के समीप ओल्ड बैरियर इलाके में स्थित पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वर्कशॉप में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
shimla himachal tourism workshop massive fire broke out video
पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वर्कशॉप में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में घोड़ाचौकी के पास पर्यटन निगम की वर्कशॉप और कार्यालय में वीरवार शाम को आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मामला वीरवार शाम करीब 7:00 बजे का जब निगम के चौकीदार प्रीतम ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने वर्कशॉप के भीतर से धुआं उठते हुए देखा और फौरन मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को दी।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही बालूगंज और मालरोड केंद्र से तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचें और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सबसे पहले यहां खड़ी वोल्वो बस और अन्य वाहनों को हटाया गया जिनका आग में जलने का खतरा बना हुआ था। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक वर्कशॉप में करीब 7 कमरे थे। इसमें वर्कशॉप और कार्यालय था।

विज्ञापन


वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स, कंप्रेशर समेत निगम के कर्मचारियों और कार्यालय का रिकॉर्ड था जोकि आग की भेंट चढ़ गया है। अलमारियों में रखे दस्तावेजों में आग रात भर सुलगती रही। इसको देखते हुए एक टीम को मौके पर ही रात भर रखा गया है जिससे दोबारा आग फैलने पर काबू पाया जा सके। आग में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना मिलते ही डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश जारी किएं। आग बुझाने में दमकल विभाग के डिप्टी फायर ऑफिसर गोपाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है।



वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर घोड़ाचौकी के पास पर्यटन निगम की वर्कशॉप में आग लगने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकइट्ठा हो गए थे। हाईवे होने के कारण चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन की आवाजाही भी आग लगने का कारण कुछ देर के लिए प्रभावित रही। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed