{"_id":"676ead1321b2c0b8fb063618","slug":"sdm-kullu-viral-video-case-registered-youth-is-accusing-of-hitting-the-car-in-the-video-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDM Kullu Viral Video: वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम कुल्लू ने दर्ज करवाया केस, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM Kullu Viral Video: वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम कुल्लू ने दर्ज करवाया केस, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 27 Dec 2024 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:13 PM IST
सार
SDM KULLU VIRAL VIDEO: कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला सुनियोजित था और इसको लेकर पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया में एसडीएम कुल्लू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एसडीएम अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में बैठे हुए हैं। इस दौरान कुछ युवक उनके साथ किसी बात को लेकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। युवक किसी गाड़ी को टक्कर मारने की बात कर रहे हैं। इसी को लेकर युवक एसडीएम की गाड़ी को खड़ी कर उनके साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, वीडियो पार्वती घाटी का तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला वायरल वीडियो को लेकर सामने आए हैं। कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। कहा कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले कसोल में करीब 200 अवैध कब्जों को हटाया था। इसमें कुछ लोग विरोध कर रहे थे जिनको समझाने की कोशिश की। बाद में उन्हीं लोगों में से उनका रास्ता रोका और उनके साथ बदतमीजी की गई। उनकी तरफ से कोई बदतमीजी नहीं की गई और न ही कोई किसी वाहन को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कहा कि यह मामला सुनियोजित था और इसको लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। लोगों की भी पहचान हो गई है। उधर, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन