फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Mosque committee is short of money work is stopping Minister Anirudh Singh said we will help

Sanjauli Mosque: मस्जिद कमेटी के पास पैसों की कमी, रुक रहा है काम; मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- हम करेंगे मदद

Tue, 22 Oct 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने का काम चंद मजदूरों के सहारे है। पैसों की कमी के चलते मस्जिद कमेटी अवैध निर्माण को गिराने के लिए और मजदूर काम पर नहीं लगा पा रही है। वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन
Sanjauli Mosque committee is short of money work is stopping Minister Anirudh Singh said we will help
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने का काम चंद मजदूरों के सहारे है। पैसों की कमी के चलते मस्जिद कमेटी अवैध निर्माण को गिराने के लिए और मजदूर काम पर नहीं लगा पा रही है। कमेटी पैसे जुटाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को दूसरे दिन भी दो से तीन मजदूर ही दोपहर बाद काम करते दिखाई दिए। अभी छत से चादरें ही हटाई जा रही हैं। मस्जिद कमेटी का कहना है कि आयुक्त कोर्ट के फैसले के अनुसार अवैध निर्माण गिराने का काम शुरू हो गया है, लेकिन यह मस्जिद रिहायशी इलाके के बीचोंबीच बनी है। ऐसे में निर्माण तोड़ने के दौरान यहां लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना है। नगर निगम ने भी इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उधर, मस्जिद कमेटी अवैध निर्माण को गिराने के लिए सरकार और प्रशासन से भी मदद मांगने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए दो महीने का समय दिया गया है। मस्जिद कमेटी का मानना है कि फंड और मजदूरों की कमी के कारण इस काम में तीन से चार महीने भी लग सकते हैं। हालांकि, कमेटी ने निर्माण तोड़ने की प्रक्रिया को जारी रखने का फैसला लिया है। निगम वास्तुकार धीरज चंदेल ने कहा कि मस्जिद में अवैध निर्माण तोड़ने का काम जारी है। निगम टीम भी इसका समय समय पर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार- अनिरुद्ध सिंह
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मस्जिद कमेटी की ओर से संजौली में हटाए जा रहे अवैध हिस्से के कदम का स्वागत किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि एक समुदाय ने गैर-कानूनी तरीके से निर्माण किया था। उन्होंने इसे मान लिया है और यह खुशी की बात है कि वह अभी से हटा रहे हैं। संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ के उस बयान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें मस्जिद कमेटी की ओर से यह कहा गया था कि उनके पास मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए फंड की कमी है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अब तक मस्जिद कमेटी उनके पास मुलाकात करने के लिए नहीं आई है। अगर भविष्य में वे मुलाकात करने के लिए आते हैं, तो वह जरूर उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबकी मदद करने के लिए ही जानी जाती है। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed