{"_id":"66ffe218e935a939220549a3","slug":"sanjauli-masjid-dispute-only-those-who-had-registered-were-allowed-entry-in-sanjauli-masjid-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली मस्जिद विवाद: पंजीकरण करवाने वालों को ही मिली संजौली मस्जिद में एंट्री, इतने लोगों को पुलिस ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली मस्जिद विवाद: पंजीकरण करवाने वालों को ही मिली संजौली मस्जिद में एंट्री, इतने लोगों को पुलिस ने लौटाया
Fri, 04 Oct 2024 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:10 PM IST
सार
शुक्रवार को जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं करवाया था, उन्हें पुलिस ने संजौली मस्जिद के बाहर से ही लौटा दिया। पुलिस का कहना है कि सत्यापन व पंजीकरण करवाने पर ही अगली बार नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में शुक्रवार को नमाज़ अदा करने जाते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी की संजौली मस्जिद में शुक्रवार को पुलिस के पहरे में जुम्मे की नमाज अदा की गई। पुलिस के पास सत्यापन और पंजीकरण करवाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं करवाया था, उन्हें पुलिस ने मस्जिद के बाहर से ही लौटा दिया। मस्जिद में करीब 80 से अधिक लोगों ने जुम्मे की नमाज पढ़ी। बिना पंजीकरण व सत्यापन करवाए पहुंचे 20 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सत्यापन व पंजीकरण करवाने पर ही अगली बार नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाएगी। संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के विवाद के चलते यहां पुलिस तैनात की गई है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के कारण मस्जिद के बाहर सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई थी। दोपहर 1:00 बजे से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मस्जिद के अंदर जाने के लिए लोगों का पुलिस सत्यापन और पंजीकरण की जांच की। पुष्टि करने के बाद ही लोगों को नमाज पढ़ने के लिए भेजा गया। जिन लोगों के पास सत्यापन की पुष्टि नहीं थी, उन्हें थाने में जाकर सत्यापन व पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया। सत्यापन करवाकर पहुंचे लोगों को नमाज पढ़ने के लिए भेज दिया गया। दोपहर 1:30 बजे जुम्मे की नमाज पढ़ी गई। करीब 80 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की। पुलिस ने लोगों को अगली बार नमाज पढ़ने के लिए साथ में सत्यापन लाने के लिए कहा। इसके साथ ही मस्जिद के मौलवी को भी लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन