फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   salute to himachal pradesh's son lalit

मॉडलिंग छोड़ कुदाल-फावड़े से बनाई किस्मत

Fri, 23 Aug 2013 01:32 AM IST
मंडी/मुरारी शर्मा
मंडी/मुरारी शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
salute to himachal pradesh's son lalit

पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग का शौक जागा तो बॉलीवुड पहुंच गए। चार साल तक वहां मॉडलिंग भी की, लेकिन अचानक सबकुछ छोड़ वापस गांव आकर खेती में ऐसे जुटे कि आज वो सालाना 25 लाख तक कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं हिमाचल के मंडी जिले के निवासी ललित कुमार की। इन्होंने कृषि औजार बनाकर पारंपरिक व्यवसाय को नया स्वरूप दिया। पांच-छह युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवाया है।
विज्ञापन


जिले के टांडू निवासी ललित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पैतृक गांव में पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। सालाना 25 लाख तक कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने वल्लभ कॉलेज मंडी से वर्ष 2004 में बीए पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बॉलीवुड चले गए। चार वर्ष मॉडलिंग करने के बाद वापस लौटे और गांव में पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जुट गए।

ललित ने वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग विभाग से कृषि औजार का उद्योग स्थापित करने के लिए चार लाख 88 हजार कर्ज लिया। एक लाख 22 हजार सब्सिडी मिली। उन्होंने हैमर मशीन लगाकर पारंपरिक हथौड़े से निजात पाई।

धीरे-धीरे लेथ मशीन, पॉवर प्रेशर लगाकर व्यवसाय को बढ़ाया। वह सारा कार्य आधुनिक मशीनों से कर रहे हैं। उनके बनाए कृषि औजार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बेचे जा रहे हैं। इनमें हल, दराट, दराटी, कुदाली, कुल्हाड़ी, आरी, फरूआ, फावड़ा सहित कई औजार शामिल हैं।

लघु उद्योग में पिता जगदीश चंद भी उनकी सहायता कर रहे हैं। 5-6 आईटीआई पास युवकों को रोजगार दे रखा है। ललित पिछले एक वर्ष से पुराने स्कूटर इंजन से हल बनाने के कार्य पर प्रयोग कर रहे हैं।


उनका कहना है कि पुराने स्कूटर के इंजन आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाते हैं। उनका स्कूटर हल बनाने का सपना शीघ्र साकार होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि मंडी जिले में अब तक इस योजना के तहत 223 पात्र लोगों को अपनी औद्योगिक इकाई लगाने के लिए 2 करोड़ 63 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed