फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Robotic surgery in Himachal costs 30000 rupees seven times cheaper than in other states

HP: हिमाचल में 30 हजार में रोबोटिक सर्जरी, अन्य राज्यों से सात गुना सस्ती; प्रदेश सरकार ने दरें की निर्धारित

Sat, 04 Oct 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 04 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

Robotic Surgery Himachal: हिमाचल प्रदेश में 30 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों को दवाइयों और इलाज पर पैसा ज्यादा खर्च न हो, इसके चलते रोबोटिक सर्जरी का शुल्क कम रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Robotic surgery in Himachal costs 30000 rupees seven times cheaper than in other states
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 30 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी होगी। सरकार ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल चमियाना और मेडिकल कॉलेज टांडा में सर्जरी शुरू कर दी है। नाहन, चंबा, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी इस सर्जरी को शुरू किया जाना है। पीजीआई, एम्स व अन्य बाहरी राज्यों के स्वास्थ्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी में दो लाख रुपये खर्च आता है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए सरकार ने यह सेवा निशुल्क रखी है। बाहरी राज्यों के स्वास्थ्य संस्थानों की अपेक्षा हिमाचल में यह शुल्क सात गुना सस्ता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों को दवाइयों और इलाज पर पैसा ज्यादा खर्च न हो, इसके चलते रोबोटिक सर्जरी का शुल्क कम रखा गया है। रोबोटिक सर्जरी कराने के बाद जो व्यक्ति स्पेशल वार्ड लेता है उन्हें यह शुल्क 60 हजार रुपये होगा। हिमाचल प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी शुरू हुई है। अभी चमियाना और टांडा में इसे शुरू किया गया है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में सर्जरी को शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से टेंडर करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 20 वर्षों से पुरानी मशीनों को बदलकर नई मशीनें और उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। ओपन सर्जरी कराने में भी 30 हजार रुपये तक का खर्चा आता है। ओपन सर्जरी कराने में शरीर पर ज्यादा कट लगते हैं, जबकि रोबोटिक में कम। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में 40 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी है।
 
विज्ञापन

कैजुअल्टी में भी स्पेशलिस्ट बैठेंगे
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कैजुअल्टी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। सर्जरी, आर्थो, मेडिसन जैसे महत्वपूर्ण विभाग के पीजी डॉक्टरों के साथ स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती होना अनिवार्य होगा। अस्पतालों में मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को सख्त आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed