फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ritu Negi expresses hurt; asks, "Did I cease to be a daughter of Himachal in just two days?"

हिमाचल: पुरस्कार सूची ने नाम हटाने पर छलका रितु नेगी का दर्द, बोलीं- क्या दो दिन में मैं हिमाचल की बेटी नहीं

Sat, 10 Oct 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 06:00 AM IST
सार

 सरकार के इस कदम से खिलाड़ी और उनका परिवार बेहद आहत और निराश है। भावुक होते हुए रितु नेगी ने मीडिया से कहा, एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी। 

विज्ञापन
Ritu Negi expresses hurt; asks, "Did I cease to be a daughter of Himachal in just two days?"
भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य रितु नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की नकद पुरस्कार सूची से हटाने के बाद राज्य में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकार के इस कदम से खिलाड़ी और उनका परिवार बेहद आहत और निराश है। भावुक होते हुए रितु नेगी ने मीडिया से कहा, एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी। मुख्यमंत्री ने खुद फेसबुक पर बधाई संदेश पोस्ट किया था, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर ने फोन पर बधाई दी थी। समझ नहीं आता कि दो दिन में अचानक ऐसा क्या बदल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

घरेलू खेल प्रतियोगिताओं में हमेशा हिमाचल प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया: रितु
उन्होंने आगे सवाल किया कि मैं भारतीय रेलवे में कार्यरत हूं, लेकिन घरेलू खेल प्रतियोगिताओं में हमेशा हरियाणा के बजाय हिमाचल प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया है। शिलाई में मौजूद रितु के पिता भवन सिंह नेगी ने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कोई लड़की दूसरे राज्य में शादी कर लेने से अपने मायके (गृह राज्य) की बेटी नहीं रह जाती। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी रितु शादीशुदा थीं, तब हिमाचल सरकार ने उन्हें नकद पुरस्कार दिया था, तो इस बार भेदभाव क्यों। शिलाई के पूर्व भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि शादी का बहाना बनाकर नाम काटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार तुरंत अपना फैसला बदले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिली थीं पुष्पा, ज्योति और भावना
सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली रितु नेगी की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे राज्य में शादी होने के तर्क को आधार बनाकर अंतिम समय में उनका नाम एक-एक करोड़ की सूची से हटा दिया गया है। दूसरी ओर इस पूरे विवाद पर खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले की फाइल का रिव्यू करेंगे और मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ चर्चा करेंगे। बता दें, 5 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन करने वाली हिमाचल की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर के साथ-साथ महिला क्रिकेटर रेणुका ठाकुर के लिए एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। रितु नेगी पर उन्होंने बाद में विचार करने की बात कही थी। इससे पहले सरकार ने सभी चार कबड्ड़ी खिलाड़ियों को 33-33 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed