फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for defaulters Solan Baghat Bank has implemented a one-time settlement policy

डिफॉल्टरों को राहत: सोलन के बघाट बैंक ने वन टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी की लागू, पूरा चुकाना होगा मूलधन; जानें

Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

बघाट बैंक ने अब वन-टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी लागू कर दी है। बैंक का एनपीए अब घटकर 129 पर आ गया है। पहले एनपीए 138 था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Relief for defaulters Solan Baghat Bank has implemented a one-time settlement policy
बघाट बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

बघाट बैंक ने ऋण जमा करवाने के लिए डिफॉल्टरों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अब वन-टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी लागू कर दी है। इस पॉलिसी में डिफॉल्टरों को ब्याज में राहत दी गई है, हालांकि डिफॉल्टरों को मूलधन पूरा चुकना होगा। बीते दिनों बैंक ने ये पॉलिसी तैयार की। इसमें सस्ती दरों पर ऋण जमा करवाने की सुविधा से डिफॉल्टरों को और राहत मिलेगी।

विज्ञापन


बैंक का एनपीए अब घटकर 129 पर आ गया है। पहले एनपीए 138 था। लगातार एनपीए बढ़ने और अनियमितताओं के सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बघाट बैंक पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद रिकवरी में सुधार देखने को मिला है। सहायक पंजीयक कार्यालय से भी लोन डिफॉल्टरों को बारी-बारी नोटिस भेजे जा रहे हैं। कुछ मामलों का निपटारा सहायक पंजीयक कोर्ट में किया गया है। सहायक पंजीयक कार्यालय ने पहले ही वन-टाइम सेटेलमेंट लागू करने की सलाह दी थी। इसके बाद बैंक ने इसे स्वीकृत कर लागू कर दिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों बैंक के चेयरमैन और कार्यकारी प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर रिकवरी की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। हाल ही में स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से भी बातचीत की गई है। यदि रिकवरी इसी गति से बढ़ती रही तो बैंक आरबीआई को राहत के लिए पत्र लिखने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, खातों की टैपिंग अभी भी जारी है। टैपिंग के बाद लोग 10,000 रुपये से अधिक राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। 77,000 खाता धारक इससे परेशान हैं। लोगों का पैसा फंसा हुआ है। अब वे भी आरबीआई से राहत की उम्मीद लगाए हैं। बघाट बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा ने बताया कि बैंक ने वन-टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी लागू कर दी है। आने वाले दिनों में डिफॉल्टर कम ब्याज दरों पर अपना ऋण जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed