फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment rally in Hamirpur two twins and two other real brothers passed the ground test together

Himachal News: हमीरपुर में भर्ती रैली, दो जुड़वां और दो अन्य सगे भाइयों ने एक साथ पास किया ग्राउंड टेस्ट

Tue, 21 Jan 2025 05:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 05:56 PM IST
सार

जिला हमीरपुर के अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन ऊना की तहसील हरोली के गांव बसाली के दो जुड़वा भाइयों ने 1600 मीटर की दौड़ और अन्य ग्राउंड टेस्ट पास किए। वहीं, ऊना के ही गांव टांडा झिकला के दो सगे भाइयों ने भी सभी ग्राउंड टेस्ट क्लियर करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन
Recruitment rally in Hamirpur two twins and two other real brothers passed the ground test together
अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार सुबह सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मा ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी और अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


भर्ती रैली के पांचवें दिन जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव बसाली के दो जुड़वा भाइयों कर्णवीर सिंह और तरणवीर सिंह ने 1600 मीटर की दौड़ और अन्य ग्राउंड टेस्ट पास किए। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने एक साथ भर्ती की तैयारी की और ग्राउंड में एक साथ दौड़ और अन्य टेस्टों को पास किया है। निजी कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई के साथ-साथ भर्ती की तैयारी शुरू की। पापा और मम्मी के सपने पर भारतीय सेना में जाने की प्ररेणा मिली। दादा भारतीय सेना में पूर्व सैनिक थे, जिनके सहयोग से भर्ती का यह अहम पड़ाव पार किया है।
विज्ञापन


इसी के साथ जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव टांडा झिकला के दो सगे भाइयों संदीप कुमार और विपिन कुमार ने भी सभी ग्राउंड टेस्ट क्लियर करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा स्टेडियम में ग्राउंड टेस्ट के लिए तैयारी की, जिसके परिणाम सही मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed