फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Zilla Parishad Election Rampur

Rampur Bushahar News: विधायक के गृह क्षेत्र में भाजपा ने तोड़ा कांग्रेस का वर्चस्व

Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनावी परिणाम बदलेंगे विधानसभा चुनाव की दिशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आगामी विधानसभा की दिशा और तस्वीर की पटकथा लिखेंगे। स्थानीय विधायक नंद लाल के गृह क्षेत्र 12/20 घाटी में कूहल और देवठी पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक कांग्रेस लगभग साफ हो चुकी है। यहां भाजपा ने कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ दिया है। रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 58518 सही मत पाए गए, जिसमें भाजपा के पक्ष में 27448, कांग्रेस को 20334 और अन्य को 8686 मत हासिल हुए। आकलन के मुताबिक भाजपा को 50 फीसदी से भी ज्यादा वोट हासिल हुए। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। बात करें रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की, यहां से रामपुर और ननखड़ी के चार जिला परिषद वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 58,518 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वार्ड नंबर-एक ज्यूरी त्यावल में तीन महिला प्रत्याशियों ने जिला परिषद के चुनाव में ताल ठोकी थी। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुराधा को 7211 मत हासिल हुए थे। भाजपा समर्थित रेखा को 1781 और शशि जिंटा को 4343 मत हासिल हुए। इस वार्ड में कुल 13,335 वोट पड़े। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही रहा। भाजपा तीसरे स्थान पर रही। वार्ड नंबर-दो झाकड़ी में कुल 13423 मतदाताओं ने वोट डाले। कांग्रेस समर्थित इंदु बाला को 4031 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी ममता आजाद को 5730 और माकपा समर्थित रेखा को 3662 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां से ममता आजाद ने परचम लहराया। वार्ड नंबर-तीन नरैण दत्तनगर वार्ड में कुल 16341 मतदाताओं ने वोट डाले। इस वार्ड में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी पूर्व में नरैण पंचायत के प्रधान रहे शिव राम और युवा आजाद उम्मीदवार रोनी राणा के मध्य रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। रोनी राणा ने 24 साल की उम्र में जिला परिषद चुनाव जीत कर इतिहास रचा। रोनी राणा को 6547 मत, शिव राम को 4543, सुदेश को 2779 और अन्य तीन निर्दलीय को 2562 मत पड़े। ननखड़ी खंड के अधीन जिला परिषद वार्ड नंबर-4 बगलती में कुल 15419 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां भाजपा और कांग्रेस के मध्य सीधा मुकाबला था। कांग्रेस समर्थित रमीला को 6353 मत पड़े और भाजपा समर्थित रानू देवी को 8771 मत हासिल हुए। यहां से रानू देवी ने परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed