फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   youth congress president elected

Rampur Bushahar News: विजय ठाकुर बने आनी विस क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Sat, 21 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
आनी ब्लॉक से राजेश, निरमंड ब्लॉक से अमन बिष्ट
विज्ञापन


निरमंड नगर पंचायत से राकेश कुमार और आनी से अमन आजाद बने अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। कांग्रेस हाईकमान के दिशा निर्देशानुसार युवा कांग्रेस में विभिन्न स्तर पर अध्यक्षों के चयन के लिए इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया निभाई गई। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त से शुरू किए गए और इस बीच ही ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया भी पूरी की गई। नवंबर में छंटनी के बाद 20 दिसंबर को देर शाम नए अध्यक्षों का चयन परिणाम घोषित हुआ।


इस प्रक्रिया में जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर विजय ठाकुर की ताजपोशी हुई है। उन्हें 2495 मत पड़े। उनके साथ चुनाव में वरिष्ठता आधार पर रमेश ठाकुर उपाध्यक्ष बने और उन्हें 1426 मत पड़े। रविंद्र रब्बु को 1201 और नितिन ठाकुर को 40 मत पड़े, ये दोनों महासचिव बने हैं। विस क्षेत्र के दोनों ब्लाॅकों से अलग-अलग युवा ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए हैं, जिसमें आनी ब्लॉक से राजेश ठाकुर अध्यक्ष बने। उन्हें 1516 मत पड़े। सौरव ठाकुर उपाध्यक्ष बने, उन्हें 1328 मत पड़े और दिनेश महासचिव नियुक्त हुए हैं, जिन्हें 85 मत पड़े। वहीं निरमंड ब्लॉक से अमन बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 1083 मत पड़े। सतप्रकाश रोनी उपाध्यक्ष बने और उन्हें 745 मत पड़े। नगर पंचायत निरमंड से राकेश कुमार और आनी नगर पंचायत से अमन आजाद को नगर अध्यक्ष चुना गया है। वहीं जिला के लिए प्रदीप ठाकुर, संजीव ठाकुर और दिवेश ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में विधानसभा स्तर पर कुल वोटिंग 5200 हुई है और इसमें सभी पदाधिकारियों का चयन वरिष्ठता आधार पर हुआ है। आनी से पूर्व प्रत्याशी रहे परसराम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय ठाकुर और आनी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी हाईकमान, प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस मौके पर बीसीसी पूर्व अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, चेतन चौहान, ओम प्रकाश पिंकू, जितेंद्र रॉकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, संगीता कायथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed