{"_id":"60392ae68ebc3ee9562eafb9","slug":"youth-congress-demonstrated-against-inflation-rampur-hp-news-sml362405411","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठियोग में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
ठियोग(रामपुर बुशहर)। देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ठियोग ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
निगम भंडारी ने कहा कि पहले ही कोविड के कारण तबाह हुई अर्थव्यवस्था व देश की जनता की कमर टूट चुकी है। उस पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों ने समस्त देश वासियों को तबाही के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये लीटर तक पहुंचा कर देश के चंद चहेते उद्योगपतियों की जेबें भरने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। घरेलू गैस के दामों में अनियंत्रित तरीके से बढ़ोतरी की जा रही है, जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
तेल कंपनियां मनमाने तरीके से दामों में बढ़ोतरी कर जनता को लूट रही हैं। केंद्र सरकार हम दो, हमारे दो की नीति पर काम कर रही है। अराजकता व तानाशाही का माहौल बनता जा रहा है। पहले से करोड़ों लोगों का रोजगार छिन चुका है। सरकार को अभी दामों और महंगाई पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए था। अगर सरकार बढ़े दामों को वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विधानसभा से लेकर संसद घेराव करने से भी नहीं हिचकेगी। इस मौके पर दीपक राठौर, रविंद्र सिंह, मदन शर्मा, अनिल चौहान और दिग्विजय सिंह के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।