फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   youngster arrested with chars in rampur

802 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने कुमारसैन के जाबली में एचआरटीसी नाके के दौरान युवक को 802 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसआईयू शिमला की टीम एएसआई अंबिलाल की अगुवाई में नाके पर थी। इस दौरान एनएच पांच पर दुर्गा माता मंदिर जाबली के समीप लिप्पा से सोलन जा रही एचआरटीसी बस को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन

इस दौरान बस की दस नंबर सीट पर बैठे युवक से तलाशी के दौरान बैग से 802 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान दीवान सिंह (19) निवासी गांव कनौन, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed