{"_id":"69ad5e5adc82443cc20b8b5b","slug":"yashvindra-and-nidhika-complete-volleyball-level-1-coach-course-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155600-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: यशविंद्र और निधिका ने वॉलीबाल लेवल-1 कोच कोर्स किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: यशविंद्र और निधिका ने वॉलीबाल लेवल-1 कोच कोर्स किया पूरा
विज्ञापन
रामपुर के यशविंद्र सिंह ठाकुर ने वॉलीबाल कोचिंग कोर्स किया पूरा। संवाद
जयपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सीखीं कोचिंग की बारीकियां
. रामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत करेगी दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के यशविंद्र सिंह ठाकुर और कोटगढ़ क्षेत्र की निधिका ने वॉलीबाल लेवल-1 कोचिंग कोर्स पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि प्राप्त होने के बाद अब दोनों क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को निखारेंगे और क्षेत्र के खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन करेंगे। यशविंद्र सिंह ठाकुर वर्तमान में शिमला जिला वॉलीबाल संघ के सचिव और प्रदेश वॉलीबाल टीम के कोच भी हैं। यशविंद्र सिंह ठाकुर लंबे समय से वॉलीबाल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके इस कोचिंग कोर्स से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी दत्तनगर ने यशविंद्र को बधाई दी है। यशविंद्र की यह उपलब्धि शिमला जिला वॉलीबाल संघ और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रामपुर पहुंचने पर उनका दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, कोटगढ़ क्षेत्र से संबंध रखने वाली निधिका ने भी वॉलीबाल लेवल-1 कोच कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। अब निधिका जिला शिमला और प्रदेश की युवा खिलाड़ियों को वॉलीबाल की बेहतर तकनीक और बारीकियों को लेकर प्रशिक्षित करेंगी। 1 से 5 मार्च तक जयपुर में कोचिंग कोर्स का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह कोर्स पूर्ण किया।