{"_id":"627d40963503790ac82ffe1c","slug":"yangpa-win-cricket-turnament-rampur-hp-news-sml40863036","type":"story","status":"publish","title_hn":"यांग्पा ने काफनू को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यांग्पा ने काफनू को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भावावैली के मिनी स्टेडियम काफनू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एनवाईएससी यांग्पा फर्स्ट ने मेजबान काफनू को हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम की। समापन समारोह में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दुर्गा यंग स्पोर्ट्स क्लब काफनू को डेढ़ लाख रुपये राशि प्रदान की। इसके साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि खेलों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
क्लब अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि क्षेत्र की 20 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें खिताबी मुकाबला एनवाईएससी यांग्पा फर्स्ट और डीवाईएससी काफनू के बीच खेला गया। यांग्पा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा उतरी काफनू की टीम 97 रन पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अमन नेगी को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अश्ववनी नेगी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमन को चुना गया।
उन्होंने नारायण महिला को लोक नृत्य पेश करने पर 20 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर संजय नेगी, देवा चारस, शिव सिंह नेगी, भारत, मदन, देवेंद्र, उदय नेगी, कशक पाल नेगी और ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।