फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   X-ray and ultrasound services at Khaneri Hospital halted; patients facing difficulties

खनेरी अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान : कौल

Sun, 14 Jun 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सरकार, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मूलभूत सुवधिाएं मुहैया करवाने में नाकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह ने चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप होने पर सरकार, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई दिनों से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे चार जिलों की आम जनता, विशेषकर गरीब और दूरदराज के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज निजी क्लीनिकों में दोगुना से भी अधिक दाम पर टेस्ट करवाने को मजबूर हैं। बुनियादी जांच सुविधाएं बंद होना स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाता है। अस्पताल में रोजाना करीब 1 हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। मरीजों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड बंद होने से सबसे अधिक परेशानियां गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं। इन्हें गर्भ अवस्था में कई बार अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाना पड़ता है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क मिलती है तो वहीं निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने के 800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खनेरी अस्पताल की हालत दयनीय बन गई है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं का आए दिन मरीज शिकार हो रहे हैं। कहा यदि एक्सरे प्लांट में तकनीकी खराबी है तो उससे समय रहते दुरुस्त करवाना चाहिए और खराब पड़ी 20 वर्ष पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन की जगह नई मशीन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में जल्द संज्ञान नहीं लिया तो भाजपा जनता के हित में आंदोलन करने को मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed