{"_id":"6151fa028ebc3e0a29667dce","slug":"world-tourisum-day-celebreted-in-rampur-pg-college-rampur-hp-news-sml3853634132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में मनाया विश्व पर्यटन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में मनाया विश्व पर्यटन दिवस
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज के सभागार में विश्व पर्यटन दिवस पर किन्नौरी नाटी पर थिरके छात्राएं
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर के टूरिज्म, ट्रेवल मैनेजमेंट विभाग और बी-वॉक हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म ने संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस मनाया।
इसके बाद छात्रों ने पर्यटन पर एक लघु नाटक का भी मंचन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य, किन्नौरी और हिमाचली नाटी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों ने पर्यटन पर आधारित मॉडल और पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई। समारोह में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य पीसीआर नेगी मौजूद रहे। इसके अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप के सुनील कुमार ने शिरकत की।
पर्यटन विषय के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल सारटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पर्यटन पर विस्तार से विचार रखे। छात्रों ने हिमाचल के बारह जिलों की संस्कृति को दिखाते हुए रैंप वॉक का भी आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने पर्यटन जैसे रोजगार आधारित विषयों पर छात्रों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी से अनुशासन में रहकर कॉलेज में पढ़ाई करने और सभी गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
बीवॉक के नोडल ऑफिस, कैप्टन संदीप ठाकुर ने कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि और अन्य सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. प्रवीण भाटिया, डॉ. हीर चंद्र नेगी, डॉ. टीडी वर्मा सहित कॉलेज के अन्य प्रोफेसर और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।