फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   World Environment Day celebrated in Lowerkoti School

Rampur Bushahar News: नारा लेखन में महक शर्मा चित्रकाला के वरिष्ठ वर्ग में सक्षम प्रथम

Wed, 05 Jun 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day celebrated in Lowerkoti School
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नारा लेखन व पैंटिग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोअरकोटी स्कूल 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और ईको क्लब के संयुक्त तत्साधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उपप्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने की। इस दौरान छात्रों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और जागरुकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम में नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आर्यभट्ट सदन की छात्रा महक शर्मा प्रथम और आंबेडकर सदन की छात्र अक्षरा दूसरे स्थान पर रहीं। इसके ही कनिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन की छात्रा मानवी प्रथम और कृतिका शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक पाठशाला स्तर पर रेणुका सदन की अंशिका शर्मा प्रथम और ईशांत दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन का छात्र सक्षम प्रथम और आर्यभट्ट सदन की छात्रा ओशीन चौहान दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में अंबेडकर सदन की छात्रा कृति वर्मा प्रथम व कृतिक शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।। प्राथमिक पाठशाला स्तर की प्रतियोगिता में रेणुका सदन की छात्रा अंशिका प्रथम व ईशांत दूसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन का छात्र सूजल प्रथम और आर्यभट्ट सदन की छात्रा स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। उप प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मंच का सफल संचालन सुशील कुमार कला अध्यापक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य अपर्णा शर्मा, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र नेगी, नरेश ठाकुर, सुमन मांटा, रजिंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश, लोकिंदर पनाटु, विष्णु शर्मा, सूर्यादीप चौहान ,राजेश्वरी, कमला देवी, सुनील व शिशु पाल ने इस जागरुकता कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed