फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workshop on TB Disease, Department of AYUSH, Reckong Peo

फेफड़े के टीबी रोगी ने सावधानी नहीं बरती तो फैल सकता है संक्रमण : डॉ. सोनम

Thu, 12 Sep 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Workshop on TB Disease, Department of AYUSH, Reckong Peo
रिकांगपिओ में स्वास्थ्य और आयुष विभाग की ओर से कार्यशाला में सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने अध्
चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को टीबी रोग के निदान की सिखाई बारीकियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने कार्यशाला लगाई। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने अध्यक्षता की। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीबी रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए। वीरवार को सीएमओ सभागार रिकांगपिओ में आयुष विभाग जिला किन्नौर के चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी ने 15 चिकित्सकों और सात फार्मासिस्टों सहित तीन निजी प्रशिक्षुओं को टीबी रोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले से टीबी रोग का निदान करना है। शिविर में उन्होंने चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को निर्देश दिए कि यदि किसी को भी जिले में टीबी के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत बलगम की जांच करवाएं। रोग के निदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि टीबी रोग को फैलने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि फेफड़े का टीबी रोगी यदि समय पर सावधानी नहीं बरतता है, तो यह बीमारी 10-15 व्यक्तियों में फैल सकती है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी समय समय पर टीबी रोग के बचाव और रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, दोपहर बाद एलोपैथिक और केमिस्टों को भी टीबी रोग की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया और आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, वहीं एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने भी कार्यशाला में नारकोटिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला टीबी अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed