फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   workshop in college

Rampur Bushahar News: व्यक्तिगत विकास, एआई और उद्यमिता पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में लगाई कार्यशाला
विज्ञापन

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, सरस्वती नगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में विद्यार्थी राजदूतों और अन्य विद्यार्थियों के लिए कौशल संवर्धन कार्यशाला की गई। इसमें विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उद्यमिता, डिजिटल कौशल और वित्तीय आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी गई। तीन से पांच नवंबर तक होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसमें एसएनजीसी, आईजीएमसी शिमला के विजिटिंग फैकल्टी प्रो. (डॉ.) बीएस चौहान और दुबई के सर्टिफाई के निदेशक रमनदीप सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता के नेतृत्व में इस कार्यशाला में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया गया।

डॉ. बीएस चौहान ने व्यक्तिगत विकास, मानवीय क्षमता और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से प्रतिभा पहचानने के तरीकों पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. लोक राज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, डिजिटल दक्षता, शोध के प्रति रुचि और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन

सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों से विद्यार्थी राजदूत नियुक्त किए गए हैं। इनमें बीए से आंचल, कार्तिक दत्ता, कर्णिका, निकिता सोनी, स्मृति और सुजल शर्मा, बीएससी से अदिति शर्मा, कनिका जेहटा और दीक्षांत, बीकॉम से सिद्धार्थ सर्ता, गौरव झगटा और ऋषिका शर्मा, बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट से मुस्कान और अर्पित, बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म से प्रियंका और सान्वी तथा बीसीए से आरती बसनेट और कनिका साहनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed