फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers and technicians of the Nathpa-Jhakri project staged a sit-in protest over unmet demands

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी परियोजना के कामगारों और तकनीशियनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर दिया धरना

Tue, 20 Jan 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Workers and technicians of the Nathpa-Jhakri project staged a sit-in protest over unmet demands
झाकड़ी में मांगों लेकर प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। स्रोत : सीटू
परियोजना प्रबंधन से बार-बार की मांग के बाद भी नहीं हो रही कामगारों की सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी नवरत्न एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत कामगारों और तकनीशियनों ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही और टालमटोल की नीति के कारण उनके अधिकारों और वेतन संबंधी मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा है। 1500 मेगावाट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू के महासचिव कामराज ने कहा कि नाथपा साइट में वर्ष 2024-25 के मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल टेंडर के अंतर्गत छुट्टियों के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जो चिंता का विषय है। टेंडर के तहत 4 से 5 महीने का ईपीएफ जमा नहीं किया गया है। साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली का सही ढंग से संचालन नहीं हो रहा है, जिससे मजदूरों के भुगतान और सेवा अवधि के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है। कोटिंग प्लांट और ओ एंड एम स्टोर दोनों साइटों पर काम में पद के आधार पर वेतन संबंधी जो समझौते हुए थे, उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। यह कामगारों के साथ एक प्रकार का विश्वासघात है। पावर हाउस के भीतर काम करने वाले श्रमिकों को उनके निर्धारित ट्रेड अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं, जिससे उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। काम के आधार पर सभी साइटों की एक समन्वय बैठक होनी थी। परियोजना प्रमुख की ओर से 30 सितंबर 2025 को हुई बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि 1 जनवरी 2026 से पहले यह बैठक होगी, लेकिन प्रबंधन की तरफ से आनाकानी की जा रही है और यह महत्वपूर्ण बैठक अभी तक नहीं हुई है। श्रमिकों की ग्रेच्युटी से संबंधित समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। श्रमिक प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यह धरना-प्रदर्शन उनकी मजबूरी है। वे बार-बार अपनी समस्याओं को उच्च प्रबंधन के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया और समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें अपना आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कामगारों ने चेताया कि यदि किसी कामगार को नुकसान पहुंचाया तो ट्रेड यूनियन को किसी भी गतिविधि में जाना पड़ सकता है। इस मौके पर गुरदास, करण, तिलक, पवन ठाकुर, सुरम लाल, राजेंद्र भंडारी, नानक चंद, दौलत राम दीपचंद, यशवंत, विद्या, निशा, दिल मुनी, कैलाश, फूला सिंह, मुकेश मेहता, जिया लाल भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article