{"_id":"6573508a0db5f7a1e0075778","slug":"wood-for-winter-season-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9293-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में अब सर्दियों में नहीं होगी बालन लकड़ी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में अब सर्दियों में नहीं होगी बालन लकड़ी की कमी
विज्ञापन
वन विभाग के विभिन्न डिपो में पहुंची 7100 क्विंटल बालन लकड़ियां
पूह, ज्ञाबुग और रिकांगपिओ डिपो में वन विभाग ने शुरू किया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में अब सर्दियों में लोगों को बालन लकड़ियों की समस्या नहीं होगी। वन विभाग किन्नौर ने जिले के लोगों की मांग के अनुसार डिपो में बालन की लकड़ियां पहुंचा दी हैं ताकि समय पर लोगों को उपलब्ध करवाई जा सकें।
जिले में हर साल 20 हजार प्रति क्विंटल बालन लकड़ियों की जरूरत रहती है। वन विभाग ने अभी जिले में सात हजार एक सौ क्विंटल बालन की लकड़ी वन निगम के माध्यम से डिपो में पहुंचा दी है। वन विभाग किन्नौर ने लोगों को बालन की लकड़ी देना शुरू कर दिया है। पूह ब्लॉक के डिपो में इन दिनों लोगों को प्रति क्विंटल 1130 रुपये और रिकांगपिओ में 1030 रुपये प्रति क्विंटल लकड़ी दी जा रही है।
किन्नौर जिले में अब सर्दियों में लोगों को लकड़ी की समस्या से परेशानी नहीं होगी। जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी और प्रदेश सचिव प्रताप नेगी ने प्रदेश सरकार और बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बर्फ पड़ने से पहले ही जिले में बालन की लकड़ी वन विभाग के डिपो में पहुंचा दी गई है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
उधर, वन विभाग कल्पा के आरओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि वन विकास निगम की ओर से वन विभाग के डिपो में बालन लकड़ी पहुंची है। अब लोगों को लकड़ी देनी शुरू कर दी है। रिकांगपिओ और पूह खंड के ज्ञाबुग स्पीलों में लकड़ी देनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सांगला डिपो में अभी रेट तय न होने से वितरण शुरू नहीं किया है।