{"_id":"663f5b66f05434b2dc0ac519","slug":"won-in-cricket-match-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-115819-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट में कुखी ने जोगणी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट में कुखी ने जोगणी को हराया
विज्ञापन
विजेता टीम को 51 हजार और चांदी के कप से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। युवक मंडल दरकाली की ओर से आयोजित दरकाली प्रीमियम लीग की विजेता टीम को 51 हजार और चांदी के कप से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सटू मैदान में पहला मैच कुखी और जोगणी के मध्य खेला गया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा और सुपर ओवर का मैच हुआ। कुखी ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर डिस्टिक प्रोग्राम ऑफिसर (डीपीओ) मंडी अजय बदरेल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने रिबन काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। युवक मंडल के अध्यक्ष राम पाकला ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और चांदी के कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी, प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। इस मौके पर युवक मंडल के उपाध्यक्ष अक्षय बदरेल, महासचिव सतीश बदरेल, कोषाध्यक्ष पुनीत मरालू आदि मौजूद रहे।