फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women should take advantage of the Prime Minister Ujjwala Yojana.

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठाएं महिलाएं : शर्मा

Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women should take advantage of the Prime Minister Ujjwala Yojana.
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लेकर विभागाधिकारियों से चर्चा करते उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमा
. पात्र लाभार्थियों को मिलेगा 2,050 का निशुल्क गैस कनेक्शन
विज्ञापन


. उज्जवला योजना 3.0 को लेकर उपायुक्त ने ली समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत वीरवार को रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में योजना के तीसरे चरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिले के गरीब परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना है। महिलाएं इस योजना के अंतर्गत घोषणा पत्र प्रस्तुत कर आवेदन कर सकती हैं। पात्र लाभार्थियों को 2,050 मूल्य रुपये का निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इसमें गैस सिलिंडर की सुरक्षा जमा राशि, प्रेशर रेगुलेटर की सुरक्षा जमा राशि, 1.2 मीटर सुरक्षा होज, डीजीसीसी पुस्तिका (गैस पास बुक) निरीक्षण, स्थापना, प्रदर्शन और दस्तावेजीकरण शुल्क शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब गृह निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है ताकि सही पात्र लाभार्थियों को वास्तविक रूप से गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म, पहचान प्रमाणपत्र, पते का प्रमाणपत्र, परिवार की संरचना प्रमाणित करने के लिए राशन कार्ड, आवेदक एवं सभी वयस्क परिवार सदस्यों के आधार कार्ड, सब्सिडी प्राप्ति के लिए बैंक खाता विवरण और वंचना घोषणा पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। योजना के तहत वही परिवार पात्र होंगे, जिनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज न हो। परिवार की संरचना की पुष्टि राशन कार्ड आदि दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी। योजना की निगरानी एवं सत्यापन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला उज्ज्वला समिति करेगी और लाभार्थियों की पात्रता एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया की देखरेख भी करेगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंच सके। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं वेबसाइट www.pmuy.gov.in, www.cx.indianoil.in, www.my.ebharatgas.com, www.myhpgas.in पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क या अपने क्षेत्र की नजदीकी सरकारी तेल विपणन कंपनियों के एलपीजी वितरक कार्यालय में जाकर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी नितिन टंडन, जिला खाद्य अधिकारी धनवीर ठाकुर, बिक्री पर्यवेक्षक राज्य खाद्य आपूर्ति निगम किन्नौर यादवेंद्र, प्रभारी एलपीजी एजेंसी रिकांगपिओ शबनम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article