फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women of self-help groups are taking training to become self-reliant

Rampur Bushahar News: अचार, चटनी की खटास से महिलाएं घरों में लाएंगी आमदनी की मिठास

Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups are taking training to become self-reliant
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अचार बनाने का प्रशिक्षण लेते हुई| : जागरूक पाठक
महिलाएं सीख रहीं पारंपरिक अचार और चटनी बनाने की विधि
विज्ञापन

रामपुर में महिलाएं सीख रहीं पारंपरिक अचार और चटनी बनाने की विधि
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का ले रहीं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अचार, चटनी की खटास से महिलाएं घरों में आमदनी की मिठास लाएंगी। उपमंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंचायत समिति सभागार रामपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन उद्योग विभाग और कौशल विकास निगम के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में रामपुर से 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को फल और सब्जियों से बनने वाले विभिन्न उत्पादों अचार, चटनी, मुरब्बा, स्क्वैश और अन्य उत्पादों को बनाने की विधि सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू स्तर से उद्यमिता की ओर अग्रसर करना, उन्हें स्वावलंबी बनाना, माइक्रो और स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज की योजनाओं से जोड़ना है। शिविर के संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर आरएएमपी योजना के तहत लगाया किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योग को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कौशल और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर 5 दिसंबर तक पंचायत समिति सभागार रामपुर में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article