{"_id":"6ad4b858f14a36b9a1074733","slug":"women-in-dattanagar-conducted-a-cleanliness-drive-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172789-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, सड़क किनारे से हटाया कूड़ा-कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, सड़क किनारे से हटाया कूड़ा-कचरा
विज्ञापन
प्रधान वीना नेगी ने लोगों से की गंदगी न फैलाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
दत्तनगर पंचायत ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं ने दत्तनगर में एनएच के किनारे फैली गंदगी और कूड़े-कचरे को हटाया। पंचायत प्रधान वीना नेगी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधान ने स्वयं सफाई कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा। पंचायत प्रधान वीना नेगी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। कूड़े-कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाए रखना केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग देने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत का लक्ष्य दत्तनगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाना है।