फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women enthralled the audience with cultural programmes

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में कार्यक्रम का आयोजन, पौधरोपण भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में महिलाओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी शिखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
एनजेएचपीएस ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर ने शिखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मयूर भवन परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। शिखा गुप्ता ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भाग लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा और माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed