फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women died in kotkhai in car accident

कोटखाई के जबरोक कैंची में कार खाई में गिरी, महिला की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। कोटखाई के अंतर्गत जबरोक कैंची में मंगलवार रात कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। जबकि कार में सवार दो अन्य सवार घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार रात उस समय पेश आया जब यह परिवार जबरोग से कोटखाई की ओर जा रहा था। इसी बीच जबरोक कैंची के समीप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए और घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। हादसे में हनफ बेगम (65) पत्नी सादिक मोहम्मद गांव चेंदल की मौके पर ही मौत हुई है। इसके अतिरिक्त कार चालक उनके बेटे फैज मोहम्मद और पति मोहम्मद आलम को गंभीर चोटें आई हैं। जांच में पता चला है कि परिवार रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदनलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed