फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women and public representatives launch a campaign against drug abuse

Rampur Bushahar News: महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women and public representatives launch a campaign against drug abuse
देवठी में आयोजित बैठक में नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर हुई चर्चा। स्रोत : जागरूक पाठक
कमेटी गठित कर नशामुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की देवठी पंचायत में नशा निवारण एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीप कुमार ने की। महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोला है। बैठक में नशे के खात्मे के लिए रूपरेखा तैयार की। बैठक में उपप्रधान विपिन मसोई समेत पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य मौजूद रहे। बैठक में देवठी स्कूल के सीएचटी गोवर्धन मोही और जिला परिषद सदस्य ममता आजाद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। बैठक में चिट्टा, चरस, नशीली गोलियों सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर मंथन किया गया। सदस्यों ने युवाओं को नशे से दूर रखने, ग्रामीणों को जागरूक करने और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सामूहिक रूप से प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से नशा निवारण कमेटी का गठन किया गया। कमेटी पंचायत के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। बैठक में पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article