फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Woman's body found hanging in Durah

Rampur Bushahar News: दुराह में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
दुराह में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

. घटना से पहले पति को बाजार से गोलगप्पे लाने भेजा था

फोरेसिंक टीम ने किया निरीक्षण, जांच जारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत में नेपाल मूल की महिला कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली है। महिला ने घटना से पहले पति को गोलगप्पे खरीदने के लिए बाजार भेजा था। जब पति गोलगप्पे लेकर वापस आया, तो पत्नी को फंदे से लटके हुए देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल से फोरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना को शनिवार को हुई। नेपाल मूल के नव दंपती सपना और सूरज दुराह में किराये के कमरे में रह रहे थे। दोनों क्षेत्र में मजदूरी करते थे। शनिवार को सपना ने सूरज को दुराह बाजार से गोलगप्पे खरीदने के लिए भेजा। जब पति वापस आया, तो पत्नी फंदे से लटके हुई थी। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि तथ्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed