{"_id":"6aedb0f2b6ed612c4a009027","slug":"woman-convicted-in-cheque-bounce-case-sentenced-to-one-year-in-prison-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174311-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चेक बाउंस मामले में महिला दोषी करार, एक साल की सजा, 14 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चेक बाउंस मामले में महिला दोषी करार, एक साल की सजा, 14 लाख जुर्माना
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में महिला दोषी करार, एक साल की सजा, 14 लाख जुर्माना . बैंक से लिया था 9.50 लाख रुपये का ऋण, सात लाख रुपये का चेक हुआ था बाउंस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में एक महिला को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने दोषी को एक साल के साधारण कारावास और 14 लाख रुपये मुआवजे देने का आदेश दिया है। मामले के अनुसार महिला ने कुमारसैन स्थित एक बैंक से व्यवसाय के लिए ऋण सुविधा ली थी। इसमें 3.80 लाख रुपये की कैश क्रेडिट सीमा और 5.70 लाख रुपये का टर्म लोन शामिल था। ऋण की किस्तों के भुगतान के लिए आरोपी ने बैंक को सात लाख रुपये का चेक जारी किया था। बैंक की ओर से चेक खाते में जमा करवाने पर पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने आरोपी को कानूनी नोटिस जारी कर चेक की राशि का भुगतान करने की मांग की, लेकिन निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते बैंक ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। अदालती सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपने बयान में बैंक से ऋण लेने और चेक बाउंस होने की बात स्वीकार की, लेकिन बचाव में कहा कि उसने यह चेक बैंक को सुरक्षा के तौर पर दिया था। अदालत ने पाया कि केवल चेक को सुरक्षा के तौर पर जारी करने की दलील देना पर्याप्त नहीं है। आरोपी ने न तो बैंक की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों को गलत साबित किया और न ही कानूनी देनदारी से संबंधित अनुमान का खंडन कर पाई। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि बैंक ने दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्यों के माध्यम से अपना मामला साबित किया है।