Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   wo houses burnt in fire in Gavana village

Rampur Bushahar News: आग ने छीनी छत, ग्रामीणों के पास कर रहे गुजारा

Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। गावणा गांव में मंगलवार शाम को आग ने दो परिवारों की छत छीन ली। इन परिवारों के पास तन ढकने के लिए पहने हुए कपड़ों को अलावा कुछ नहीं बचा है। जीवन की पूंजी को राख होता देख परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना के दूसरे दिन बुधवार को रिश्तेदार व अन्य लोग उनकाे हौसला देने के लिए पूरा दिन पहुंचते रहे। इस वर्ष स्पैल वैली में भूंडा महायज्ञ से पहले दोनों की मकानों की लाखों रुपये खर्च कर मरम्मत की गई थी और रंगरोगन किया गया था, लेकिन चंद मिनटों में सब राख हो गया। हालांकि, आग की घटना के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है। इससे न तो उनकी छत बनने वाली है और न ही नुकसान की भरपाई संभव है। प्रशासन की टीम ने मौके पर नुकसान का जायजा लिया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी बुधवार को पीड़ित परिवारों से भेंट कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आग की घटना से प्रभावित हरबंस और पुरुषोत्तम भवटा के परिवार की उम्मीदें अब केवल लोगों के आश्वासन पर टिकी हैं। सर्दियां शुरू हो गई हैं, वहीं दोनों परिवार गांव में ग्रामीणों के पास शरण लेने को मजबूर हैं। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। गौर रहे कि मंगलवार की शाम करीब साढे़ छह बजे पुरुषोत्तम भावन व हरबंस भावटा के घर में आग लगने से पूरा सामान जल गया। परिवार के लोगों ने पता चलने पर बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। लकड़ी से बने घर होने के कारण चंद मिनटों में आग की लपटें बेकाबू हो गई थीं। अब दोनों परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed