फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will launch a campaign against drug trafficking: Ishant

नशा तस्करी के खिलाफ चलाएंगे अभियान : इशांत

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will launch a campaign against drug trafficking: Ishant
इशांत सैन, थाना प्रभारी आनी। संवाद
आनी में थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी, (कुल्लू)। इशांत सैन ने शनिवार को आनी थाना प्रभारी (एसएचओ) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे भुंतर थाना में एसएचओ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और कई अन्य विषयों की जानकारी ली।
इशांत सैन ने कहा कि आनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चलाएगी। साथ ही, लोगों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इशांत ने बताया कि आनी बाजार में बढ़ती जाम की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही स्थानीय व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed