फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will give a big platform to products made by women: Rathore

महिलाओं के बनाए उत्पादों को देंगे बड़ा मंच : राठौर

Wed, 10 May 2023 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी शिमला की ओर से ठियोग के नेहरू मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर विधायक ठियोग कुलदीप राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विधायक कुलदीप राठौर ने रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, आयुर्वेदिक विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टॉल में मौजूद संचालकों से उन्होंने जानकारी हासिल की। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की ओर से जंगल से मिलने वाले पदार्थों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेहतर स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिलाओं को उनके श्रम का उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल में युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताई। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने मेले में आए महिला मंडलों, स्कूली विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के महत्व और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने विश्व भर में युद्ध और शांति के समय सोसायटी के कार्यों को मानवता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए एसडीएम मुकेश शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मेले में महिला रस्सा कस्सी के फाइनल में पहुंची रौनी मतियाना और क्लींड मतियाना की टीमों को बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और महिला मंडलों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed