फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will be in Sangla before 9:00 am

बड़े वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग होगी 9 बजे से पहले और 6 बजे के बाद

Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Will be in Sangla before 9:00 am
सांगला में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में ट्रैफिक प्लान को लेकर चर्चा करते हुए पुलिस और क्लब के सदस् - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सांगला में यातायात समस्या का निपटारा करने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। अब सांगला में बड़े वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम को 6:00 बजे के बाद होगी।
विज्ञापन

वहीं, अन्य वाहनों के लिए भी अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए हैं। शुक्रवार को आंबेडकर भवन सांगला में थाना प्रभारी सुशील कायथ की अध्यक्षता में आयोजित रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में यातायात समस्या का समाधान करने के लिए कई फैसले लिए गए। बैठक में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। बैठक में पुलिस थाना सांगला, व्यापार मंडल सांगला, दी किन्नर कैलाश सहकारी सभा समिति, दी कैलाश नगरी टैक्सी ऑपरेटर्स और सांगला तथा कामरू पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने समस्या को लेकर मंथन किया। बैठक में पिकअप, बोलेरो कैंपर सहित अन्य भार वाहक वाहनों की पार्किंग बस स्टैंड के सामने करने पर रोक लगाने, टैक्सियां टैक्सी यूनियन के कार्यालय से लेकर बौद्ध दुंग्यूर तक और आंबेडकर भवन के पास से लेकर थापासारिंग विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह तक एक ओर पहाड़ी की तरफ पार्क करने का निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय लोगों और यहां पहुंचने वाले सैलानियों को असुविधा न हो। लोगों की सुविधा को देखते हुए लोडिंग और अनलोडिंग सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 6:00 बजे के बाद करने, व्यापारियों के वाहन कला मंच या फिर बस अड्डे में पार्क करने का भी फैसला हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, देव चरण नेगी, लोकेश नेगी, विजेंद्र नेगी, संदीप नेगी, विद्या चंद नेगी, अविनाश नेगी और जीत कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed