फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   When will the outstanding amount be paid to the gardeners

बागवानों को कब बकाया राशि का होगा भुगतान : चेतन बरागटा

Thu, 19 Feb 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
When will the outstanding amount be paid to the gardeners
भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश  प्रभारी चेतन बरागटा
रोहड़ू। एचपीएमसी की ओर से बागवानों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध न करवाने का निर्णय चिंताजनक है। प्रदेश सरकार स्पष्ट करे कि बागवानाें को कब बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। इस बारे में सरकार को स्पष्ट समयसीमा घोषित करनी चाहिए। यह बात भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा ने कही। बरागटा ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बागवानों को खाद, टीएसओ और कीटनाशक दवाइयों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इस निर्णय से बागवानों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरागटा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सरकार के एक मंत्री की ओर से 15 करोड़ रुपये एचपीएमसी को जारी किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका कोई ठोस प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार से इस विषय में पूर्ण पारदर्शिता बरतने और वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि बागवानों के लगभग 130 करोड़ रुपये, जो एचपीएमसी के पास लंबित हैं, उन्हें कब और कितने समय में उनके खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत खरीदे गए सेब का बकाया भुगतान शीघ्र बागवानों के खातों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक परेशानियां कम हो सकें और वे अपने बागानों का प्रबंधन सुचारु रूप से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article