फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Welcome to new students at Bushahr B.Ed. Institute, Nogli

Rampur Bushahar News: बुशहर बीएड संस्थान नोगली में नए विद्यार्थियों का स्वागत

Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Welcome to new students at Bushahr B.Ed. Institute, Nogli
बुशहर बीएड संस्थान नोगली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नए विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत : संस्था
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में नए विद्यार्थियों के लिए प्रवेशोन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मंच संचालक राकेश ठाकुर ने बताया कि नेचुरल एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तहत बुशहर बीएड संस्थान नोगली के कलना में शिक्षा के क्षेत्र में सोसाइटी, बेहतरीन सुविधाओं के साथ दूर-दराज के क्षेत्र से आए हुए गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने में समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सराहनीय कार्य कर रही है। प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन आपके जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ है यह संस्थान आपको विषयगत ज्ञान ही प्रदान नहीं करेगा बल्कि आपके व्यक्तित्व संस्कार अनुशासन आत्मविश्वास एवं जीवन मूल्यों को भी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव ई. राजीव शर्मा सहित कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता, डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, ललित कायथ, सपना, दीपक, नवनीत चौहान, तपस्या शर्मा, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed