{"_id":"66d5a78eaafd3000e00565e1","slug":"weekly-cleanliness-campaign-government-college-ani-haripur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121168-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्वच्छता की जगाएंगे अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्वच्छता की जगाएंगे अलख
विज्ञापन
साप्ताहिक स्वच्छता अभियान शुरू, प्राचार्य ने छात्रों को वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर और खेल मैदान की घास और झाड़ियां काटी जाएंगी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एक बजे के बाद अपने फ्री पीरियड में योगदान करके इस अभियान में भाग लेंगे। महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारु और नियमित रूप से चलता रहेगा। इस अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय का शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग भी अपनी समयसारिणी के अनुसार इस साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में भाग लेते रहेंगे।