{"_id":"5f11deba8ebc3e63851742a7","slug":"weather-rampur-hp-news-sml33871723","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी से कोटला सड़क में नालियां बंद, सड़कों के दोनों तरफ पड़ी खाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी से कोटला सड़क में नालियां बंद, सड़कों के दोनों तरफ पड़ी खाइयां
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी-सराहन सड़क किनारे पहली बरसात में ही दोनों ओर खाइयां बन गई हैं। ज्यूरी से कोटला के बीच सड़क किनारे बंद पड़ीं नालियों से बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते सड़क की हालत हो गई है। वहीं, पानी नालियों में न जाकर सड़क से नीचे की तरफ खेतों में घुस कर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
ज्यूरी से कोटला तक की सड़क किनारे पक्की और गहरी नालियां बनाने का मामला जनवरी में ज्यूरी में प्री जनमंच और फरवरी में झाकड़ी में हुए जनमंच में भी सरकार और प्रशासन के समक्ष स्थानीय लोगों ने उठाया था। बावजूद इसके अभी तक नालियों को पक्का नहीं करवाया गया है। सड़क पर पानी की उचित निकासी न होने से वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है।
वहीं, ज्यूरी क्षेत्र में सेब का सीजन शुरू होने वाला है। इसके बावजूद सड़कों के रखरखाव को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। सड़क के दोनों ओर पड़े गड्ढों के कारण छोटे और बड़े वाहनों को पास लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग सराहन सब डिविजन एसडीओ निवेदिता नेगी ने बताया कि विभाग के पास बजट की कमी के कारण कोटला तक पक्की नालियों के निर्माण में अभी समय लगेगा। ज्यूरी से त्यावल तक का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाकर त्यावल तक पक्की नालियों का निर्माण किया जाएगा।