फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

आनी और निरमंड का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क

Sun, 15 Mar 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बीते बुधवार को हुई बर्फबारी के चार दिन बाद भी नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में आनी और निरमंड तहसील के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कई लोग खतरों के साये में पैदल सफर कर दर्रा पार कर रहे हैं। जलोड़ी जोत से आगे करीब 3 किलोमीटर मार्ग पर बर्फ और फिसलन के कारण बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

गौर हो कि आउटर सिराज और कुल्लू जिले की ऊंची चोटी में बीते दिनों हुई बर्फबारी हुई थी, इस कारण जलोड़ी जोत और यहां से आगे नेशनल हाईवे 305 वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। जलोड़ी जोत में 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फ दर्ज की गई है। ऐसे में निरमंड और आनी तहसील की 58 पंचायतों के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना परेशानियों भरा बना हुआ है। हालांकि पैदल सफर तय कर बस सुविधा के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आनी के युवा स्वयंसेवी टिंकू शर्मा, राजपाल, संजीव कुमार, राकेश कुमार, मोहन लाल, सितेंद्र, ललित ठाकुर, रामकृष्ण सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से जल्द एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की है, ताकि हजारों लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएच प्राधिकरण आनी के एसडीओ सुनील गुप्ता का कहना है कि जलोड़ी जोत में एनएच की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed