{"_id":"5e4fdb5b8ebc3ef37e0c0ac9","slug":"weather-rampur-hp-news-sml325124470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से नारकंडा में एनएच पांच और जलोड़ी जोत एनएच 305 बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से नारकंडा में एनएच पांच और जलोड़ी जोत एनएच 305 बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/सांगला। बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते वीरवार शाम से रात भर ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। शुक्रवार को भी किन्नौर, ऊपरी शिमला और कुल्लू जिले के आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी से नारकंडा में शुक्रवार दोपहर तक वाहनों के पहिये थमे रहे, जबकि आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में हिमपात के चलते आनी और निरमंड का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। बर्फबारी से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
शुक्रवार को दिनभर किन्नौर जिले के जौरखंडन, किन्नर कैलाश, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थोला पहाड़ियों, सांगला कंडा, भावावैली, निचार, बरी, छोटा कंबा, बड़ा कंबा सहित अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 14 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सांगला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण जिले के आसरंग, छितकुल, नेसंग, रिब्बा, रिस्पा, बड़ा कंबा आदि क्षेत्रों में फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई।
नारकंडा में बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह से दोपहर तक नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। हालांकि दोपहर बाद शिमला की ओर वाहन चले। निगम ने रात्रि बस सेवाओं को वाया बसंतपुर होकर भेजने का निर्णय लिया है, जबकि शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद ही वाया नारकंडा होकर बसों को शिमला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी खीमीराम ठाकुर ने बताया कि जिले के लगभग सभी ग्रामीण सड़कों में निगम की बसों की आवाजाही हो रही है, जबकि कुछ रूटों पर फिसलन के कारण बसों को नहीं भेजा जा रहा।
उधर, परिवहन निगम रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह ने कहा कि नारकंडा में बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। दोपहर बाद बसों को शिमला की ओर भेजा गया। निगम प्रबंधन ने रात्रि के समय बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजने का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह नौ बजे के बाद ही शिमला की ओर वाया नारकंडा होकर बसों को भेजा जाएगा।