{"_id":"6856b5a864694659400e6537","slug":"weather-news-weather-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137692-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राचो नाले का बढ़ा जलस्तर, मंदिर का रास्ता टूटा, मटर की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राचो नाले का बढ़ा जलस्तर, मंदिर का रास्ता टूटा, मटर की फसल बर्बाद
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे
नाले के पानी के बहाव को पुराने नाले में ही मोड़ने का कार्य चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पूह खंड के चारंग के राचो नाले में शुक्रवार दोपहर को अचानक जलस्तर बढ़ने से रांगरिक टुकमा मंदिर का रास्ता कट गया है। इसके अलावा मंदिर के ही मटर के खेत को भी नुकसान पहुंचा है। मटर की नगदी फसल बर्बाद हो गई है। सूचना मिलते ही भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड, आर्मी, लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से राचो नाले के पानी के बहाव को पुराने नाले में ही मोड़ने का कार्य चलाया गया। शनिवार को यह कार्य पूरा किया गया।
कार्यवाहक एडीएम पूह नारायण सिंह चौहान ने कहा कि राचो नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से मंदिर के मटर के खेत को क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही विभिन्न विभागों की टीम को मौके पर भेजा गया और पानी के बहाव को उसी नाले में मोड़ दिया गया है। अब स्थिति सामान्य हो गई है। खतरे की कोई बात नहीं है। फिलहाल टीम को मौके पर ही तैनात किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि जब तक मंदिर के क्षतिग्रस्त रास्ते को सुधारा नहीं जाता है, तब तक सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही न करें।