फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather news rampur

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत में 90, श्राईकोटी में 45 और कल्पा में 14 सेंटीमीटर हिमपात

Fri, 02 Feb 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा गिरने से बढ़ी शीतलहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी का क्रम मंगलवार रात से शुरू होकर वीरवार रात तक जारी रहा। ऊपरी हिमाचल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और लोगों ने कुछ हद तक सर्दी से निजात पाई। बर्फबारी और बारिश के कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।


किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन के पहले ही दौर में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे सहित अधिकतर ग्रामीण रूट प्रभावित हो गए हैं। शिमला और कुल्लू जिले की अपेक्षा किन्नौर जिले में अपेक्षा से कम बर्फबारी दर्ज हुई है। कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत में 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, रामपुर उपमंडल के धार्मिक पर्यटन स्थल श्राईकोटी में 45 सेंटीमीटर, किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा में 14 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह और शाम की ठंड से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन दिन में मौसम और खराब रहने का अनुमान है। यदि बीते दिनों की तरह बर्फबारी और बारिश होती है तो लोगों की दुश्वारियां और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed