फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wazir Stepwell-Brow Bridge Road, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी-ब्रौ पुल सड़क की वर्षों बाद भी नहीं सुधरी हालत

Tue, 23 Jul 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
केवल आपदा और बाईपास के समय में आती है इस सड़क की याद
विज्ञापन


मार्ग को जोड़ने वाला पुल करोड़ों की लागत से बना, सफेद हाथी साबित

क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुधारने की उठाई मांग

तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। जिला शिमला को कुल्लू से जोड़ने वाली वजीर-बावड़ी ब्रौ पुल सड़क वर्षों से बदहाली पर आंसू बहा रही है। केवल आपदा या फिर ट्रैफिक डायवर्ट के समय ही इस सड़क की याद आती है। लंबे समय से इस सड़क पर मेटलिंग और टारिंग नहीं हो पाई है। क्षेत्र की दस पंचायतों को लाभान्वित करने वाले इस मार्ग की हालत सुधारने की वर्षों से मांग उठ रही है, लेकिन सरकार और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते सड़क का काम ठंडे बस्ते में पड़ा है।

बतातें चलें कि रामपुर में बिजली परियोजनाओं के निर्माण के दौरान वजीर-बावड़ी से ब्रौ तक सड़क का निर्माण परियोजना ने किया था। इस मार्ग को जिला शिमला से कुल्लू को जोड़ने के लिए सतलुज नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी किया गया, लेकिन परियोजना निर्माण के बाद किसी ने इस सड़क की सुध नहीं ली। आपदा के समय इस मार्ग की अहम भूमिका रहती है। सतलुज नदी में बाढ़ या फिर वजीर-बावड़ी-ब्रौ सड़क बाधित होने पर इस मार्ग से निरमंड और रामपुर उपमंडल की करीब 10 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। लंबे समय तक वजीर-बावड़ी ब्रौ पुल सड़क किसी भी महकमे के अधीन नहीं रही। हालांकि, वर्तमान में इस सड़क की मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग ब्रौ के अधीन है। बजट के अभाव में तीन किलोमीटर से अधिक सड़क का कायाकल्प नहीं हो पा रहा, जबकि बाईपास की मुख्य भूमिका निभाने वाला यह मार्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रहा है। यदि मार्ग की हालत सुधरती है, तो क्षेत्र की ब्रौ, पोशना, बाड़ी, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा, धारा सरघा और शिमला जिले की सरपारा पंचायत के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के ओपी ठाकुर, रजनीश कुमार, गोविंद कुमार, योगेश्वर, मोहर सिंह, राज कुमार, विजय कुमार, तिलक राज सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि हजारों लोगों को आवाजाही करने में राहत मिले।
विज्ञापन


बजट आने पर होगा सड़क का काम
इस मार्ग में बीते वर्ष 11 लाख की राशि से कई स्थानों पर सोलिंग की गई थी। बजट के अभाव के चलते मार्ग की मेटलिंग और टारिंग नहीं हो पा रही। सरकार को डिमांड भेजी गई है। बजट के स्वीकृत होने के बाद सड़क की हालत सुधारी जाएगी। -उदय कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed