{"_id":"6798bf4d8968e5b2a40aed48","slug":"water-problem-in-nithar-people-worried-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-128961-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में सात दिन बाद आ रहा पानी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में सात दिन बाद आ रहा पानी, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
नित्थर में पानी की समस्या होने पर बावडी से पानी ढोकर ले जाते ग्रामीण। संवाद
सर्दियों में ही पेयजल किल्लत से जूझने लगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में इन दिनों पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस कारण ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र में सर्दियों में ही पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। बारिश न होने के कारण भी इस बार पानी की किल्लत जनवरी से शुरू हो गई है। नित्थर और देहरा पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में ही पेयजल किल्लत हो गई है, तो गर्मियों में क्या आलम होगा, इसे लेकर लोगों को चिंता सताने लगी है। जल शक्ति विभाग नित्थर अभी ही लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया नहीं करवा पा रहा है। स्थानीय ग्रामीण संतोष शर्मा, राकेश, हरीश ठाकुर, टेक चंद और वीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का पानी पिछले एक साल से नहीं आ रहा है। नित्थर के लिए आने वाले पेयजल के स्रोत में बारिश न होने के कारण पानी कम हो रहा है। 23 करोड़ से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे नित्थर क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि योजना का कार्य शीघ्र पूरा हो जाता, तो हजारों ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। योजना को धरातल पर उतारने में समय लग रहा है। इस कारण हजारों लोगों को पेयजल की समस्या पेश आ रही है। ग्रामीणों को सात दिन बाद पानी मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से शीघ्र समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है, ताकि राहत मिल सके।
-कुर्पण खड्ड पेयजल योजना का पानी अभी लोट गांव तक आ रहा है। इसे कल ही नित्थर को जोड़ दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से थोड़ी राहत मिले। - प्रकाश भारद्वाज, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नित्थर