फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water carriar demand regulation in eight year

आठ वर्ष की जाए जलरक्षकों की अनुबंध अवधि

Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
water carriar demand regulation in eight year
जलरक्षक संघ निरमंड के नए पदाधिकारी और सदस्य - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जल रक्षक संघ निरमंड की बैठक में सोमवार को निरमंड में हुई। इसमें मुद्दा उठाया गया कि जलरक्षकों को नियुक्ति, रोजगार प्रदान करते समय पार्ट टाइम काम करने की बात हुई थी, लेकिन जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी के चलते जलरक्षक दिनभर कार्य कर जनता को सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके जलरक्षकों की मांगों को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस दौरान विभिन्न मुद्दों, मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर सरकार से राहत की गुहार लगाई।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि जलरक्षकों को वर्तमान में दिए जाने वाला वेतन महंगाई के दौर में उपयुक्त नहीं है। जलरक्षकों को 3600 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिससे उन्हें अपना घर और परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से 9300 रुपये मासिक वेतन देकर जल रक्षकों को राहत देने की मांग की है। इसमें जलरक्षकों को अनुबंध में शामिल करने की अवधि को 12 वर्षों से घटाकर 8 वर्ष करने और सरकार से माध्यमिक स्तर से कम पढ़े, लिखे और अशिक्षित जल रक्षकों को शिक्षा की शर्त में छूट देकर, उन्हें भी अनुबंध आधार पर नियुक्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरमंड में आयोजित बैठक के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कुलवंतराज को प्रधान की कमान सौंपी गई। नरेश उपप्रधान, बलदेव सचिव, राजेंद्र शुक्ला सहसचिव, लायक राम, चेतन सलाहकार, राहुल डोगरा और सुखराम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलवंत राज ने कहा कि जल रक्षकों की समस्याओं और मांगों को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed