फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Walkathon: 400 people took to the streets in Theog to protest against drug abuse

वॉकथॉन : ठियोग में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे 400 लोग

Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Walkathon: 400 people took to the streets in Theog to protest against drug abuse
ठियोग में वॉकथॉन को लेकर आयोजित जागरूकता रैली को रवाना करते विधायक कुलदीप राठौर। स्रोत : प्रशास
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल प्रशासन ने ईएसओएमएसए विभाग के सहयोग से नशे के खिलाफ वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें विद्यालयों के 210 विद्यार्थी, 90 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से 95 सदस्य शामिल हुए। इस जागरूकता अभियान में 400 से अधिक लोगों की भागीदारी रही। वॉकथॉन के जरिये पूरे क्षेत्र में नशे को खत्म करने का संदेश दिया। वॉकथॉन को ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम मेजर शशांक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक राठौर ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। नशे की समस्या का समाधान जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमें समाज के हर वर्ग को जोड़कर जागरूकता फैलानी होगी। युवाओं को सही दिशा देने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और प्रशासन को एक साथ काम करना होगा। इस मौके पर नगर परिषद ठियोग के पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, संजय शर्मा, सीपीडीओ जगदीश कंवर, बीडीओ नरेश चंद, रोटरी क्लब ठियोग के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, बागवानी विभाग के एसएमएस जगदीश शर्मा, टीडब्ल्यूओ ठियोग राकेश चौहान, एसएचओ श्याम तोमर और विभिन्न निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article