{"_id":"6a16d3cce7dd78a3de0b6548","slug":"voting-will-be-held-today-in-21-panchayats-of-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-161134-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग की 21 पंचायतों में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग की 21 पंचायतों में आज होगा मतदान
विज्ञापन
मतदान को लेकर सभी तैयारियां की पूरी, मतदाताओं से मतदान का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग उपमंडल क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खंड विकास अधिकारी ठियोग नरेश झा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। झा ने बताया कि मतदान दलों को संबंधित पंचायतों के लिए रवाना कर दिया गया है। इन दलों में सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। वीरवार को दूसरे चरण के तहत मानन-पल्लई, कलजार-मतियाणा, भराणा, क्वारटू, गड़ाह (मुख्यवास गड़ाह कुफरी), जैस, टियाली, सैंज, संधू, सतोग, चियोग, क्लींड, धारतरपूनू, शलोहा-पालू्र, शटेयां, सरोग, बासाधार, मुण्डू, शडी, कमाह और बलधार पंचायतों में मतदान होगा। बीडीओ ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाया जाएगा।