फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   voting took place in Rampur Municipal Council

Rampur Bushahar News: रामपुर नगर परिषद में हुआ 69.48 प्रतिशत मतदान

Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
voting took place in Rampur Municipal Council
पीएमश्री स्कूल रामपुर में मतदान के कतार में लगे मतदाता। संवाद
युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगाें ने दिखाया मतदान के लिए उत्साह
विज्ञापन

बैसाखी और व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग
बुजुर्गों और दिव्यांगों को बूथ तक सम्मान के साथ लाए एनसीसी कैडेट


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में 69.48 प्रतिशत मतदान हुआ। 4,060 में से 2,821 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। रविवार को नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान शुरू होने के बाद से मतदाताओं का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। मतदान को लेकर युवाओं, बुजुर्ग और दिव्यांगों में खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों के साथ बैसाखी के सहारे और व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को एनसीसी कैडेट गेट से बूथ तक विशेष सम्मान के साथ लाए। रामपुर शहर के पदम स्कूल, पीएमश्री स्कूल और प्राथमिक स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।
अपराह्न तीन बजे तक हुआ मतदान
सुबह 9:00 बजे तक सभी नौ वार्डों में कुल 592 मत पड़े, जो 14.58 प्रतिशत रहा।
सुबह 10:00 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर छोटी कतारें लगना शुरू हुईं।
सुबह 11:00 बजे तक 1,331 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 32.78 प्रतिशत रहा।
दोपहर 1:00 बजे तक कुल 2,158 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जो 53.15 प्रतिशत रहा।
अपराह्न बाद 3:00 बजे मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस चुनाव में महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाया।
70.62 प्रतिशत पुरुष और 68.29 महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।

वार्ड नंबर-तीन में सबसे अधिक मतदान हुआ

शहर के वार्ड नंबर तीन में सबसे अधिक 626 और वार्ड नंबर-छह में सबसे कम 139 मतदाताओं ने वोट डाले। अपराह्न 3:00 बजे तक किसी भी मतदान केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली और सभी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। वार्ड नंबर-एक पिप्टी मोहल्ले के कुल 428 मतदाताओं में 271, वार्ड दो पदम नगर के 229 मतदाताओं में से 162, वार्ड-तीन रघुनाथ मोहल्ला-सत्यनारायण मोहल्ला के कुल 964 मतदाताओं में से 626, वार्ड चार नरसिंह मोहल्ला-महावीर मोहल्ला के कुल 655 मतदाताओं में से 485, वार्ड नंबर-पांच अखाड़ा मंदिर के 481 मतदाताओं में से 358, वार्ड नंबर-छह लोअर डकोलढ़ के 181 मतदाताओं में से 139, वार्ड नंबर-सात अपर डकोलढ़ के 229 मतदाताओं में से 187, वार्ड नंबर-आठ चूहा बाग-रचोली के 418 मतदाताओं में से 227 और वार्ड नंबर-नौ खनेरी के कुल 475 में से 366 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


-निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल नौ वार्डों के लिए आयोजित हुए मतदान में कुल 2,821 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

पीएमश्री स्कूल रामपुर में मतदान के कतार में लगे मतदाता। संवाद

पीएमश्री स्कूल रामपुर में मतदान के कतार में लगे मतदाता। संवाद

पीएमश्री स्कूल रामपुर में मतदान के कतार में लगे मतदाता। संवाद

पीएमश्री स्कूल रामपुर में मतदान के कतार में लगे मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article